Site iconSite icon AR Live News

जमकर रखना कदम के सेमिफाइनल मंच पर हुआ “उदयपुर लिटिल स्टार” का पोस्टर लॉन्च

udaipur little star poster launchedudaipur little star poster launched

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में 25 दिसंबर को होने वाले ग्रांड किड्स फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 का सोमवार को लेकसिटी मॉल में पोस्टर लॉन्च हुआ। मौका था उदयपुर में चल रहे नेशनल लेवल के टेलेंट हंट “जमकर रखना कमद सीजन-3” के सेमीफाइनल राउंड का।

लेकसिटी मॉल में टेलेंट हंट के सेमीफाइनल के निर्णायक दल में शामिल एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की डायरेक्टर रीना जैन, टेलेंट हंट आयोजक लाइव ईवेंट्स के विक्रम सोनी, मिस गुजरात का खिताब जीत चुकीं शर्मिला त्रिवेदी, डांस इंडिया डांस सीजन-6 फेम जतिन कुमार, एक्स फेक्टर फेम अशोक गंधर्व, वॉइस ऑफ उदयपुर चितवन चंद्रायण और लेक सिटी मॉल के मैनेजर राहुल शर्मा ने उदयपुर लिटिल स्टार सीजन-2 और उदयपुर टीन-2019 का पोस्टर विमोचन किया। टेलेंट हंट का मंच संचालन एंकर गौरव परमार ने किया।

एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की डायरेक्टर रीना जैन ने बताया कि मुस्कान सीनियर सिटीजन क्लब के एसोसिएशन में हो रहे किड्स फैशन शो “उदयपुर लिटिल स्टार” की तीन कैटेगरी में 4 साल से 13 साल और “उदयपुर टीन-2019” में 14 साल से 16 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। इस किड्स फैशन शो के रजिस्ट्रेशन अभी चल रहे हैं।

बच्चों को इस शो में हिस्सा दिलवाने के लिए ईच्छुक पेरेंट्स आयोजक से 9829410525 और 7073401584 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस शो से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी FaceBook Page UDAIPUR LITTLE STAR पर भी है। ईच्छुक पेरेन्ट्स फेसबुक पेज पर जाकर भी डिटेल हासिल कर सकते हैं। यह शो 25 दिसंबर को सेवाश्रम के पास ओरिएंटल पैलेस में होगा।

17 नवंबर को होगा फोटो शूट

रीना जैन ने बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 नवंबर तय की गयी है। 10 नवंबर तक रजिस्टर्ड हो चुके सभी बच्चों का 17 नवंबर को पोर्टफोलियो फोटो शूट होगा। 25 दिसंबर को शो से पहले तीन दिन तक बच्चों की वर्कशॉप होगी, जिसमें उन्हें ग्रूमिंग क्लासेज दी जाएंगी।

उदयपुर लिटिल स्टार किड्स फैशन शो के वैन्यू पार्टनर ओरिएंटल पैलेस, डिजायनर कलेक्शन पार्टनर ममकिन्स, मेकअप पार्टनर प्रभात स्पा सेलुन एंड इंस्टीटयूट, विजुअल एंड फोटोग्राफी पार्टनर 27 स्टूडियो, डिजिटल पार्टनर प्रार्थना एसोसिएट्स, डिजिटल न्यूज पार्टनर एआर लाइव न्यूज हैं।

लाइव ईवेंट्स के विक्रम सोनी ने बताया कि “जम कर रखना कदम सीजन-3″ टेलेंट हंट में हमें राजस्थान सहित उदयपुर संभाग से काफी ज्यादा एंट्रीज मिली हैं। ऑडिशन और क्वार्टर फाइनल करने के बावजूद सेमीफाइनल में 400 से अधिक प्रतिभागी पहुंचे। इस टेलेंट हंड का फाइनल 14 नवंबर को उदयपुर में ही हो रहा है। उम्मीद है कि एक्सक्लूसिव बच्चों के लिए होने जा रहे फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार में भी उदयपुर जिले और संभाग के बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version