Site iconSite icon AR Live News

01 नवंबर यानि आज से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े : लगातार तीसरे महीने दाम में इजाफा हुआ

lpg cylinder price hiked conticontinuously in three monthlpg cylinder price hiked conticontinuously in three month

नई दिल्ली,(ARLive News)। एक नवंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ है।

आज से राजस्थान में आमजनता को 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए 708 रूप्ए चुकाने पड़ रहे हैं। दिल्ली में आपको 681.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया है।

Exit mobile version