Site iconSite icon AR Live News

बड़ौदा से घूमने उदयपुर आ रहा था परिवार : कार खड़े ट्रक से टकरायी, 5 की मौत

accident at parsad highwayaccident at parsad highway

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर मंगलवार को परसाद थाना क्षेत्र में एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक महिला, एक बच्ची सहित 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी, वहीं 2 घायल हुए। परिवार बड़ौदा से उदयपुर घूमने आ रहा था। अस्पताल में उपचाररत घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

थानेदार सुभाष चन्द्र ने बताया कि सभी मृतक बड़ौदा के पादरा गांव के रहने वाले हैं। इनके परिजनो को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद ही मृतकों के नाम-पते की जानकारी मिलेगी। ये सभी बड़ौदा से उदयपुर घूमने आ रहे थे।

कार खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया है। मौके पर चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक बच्ची की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मौका-स्थिति के अनुसार कार बहुत तेज स्पीड में थी। हादसा कैसे हुआ, इसका खुलासा घायलों से बातचीत के बाद ही पता चल सकेगा। तेज स्पीड में कार थी, उस समय ऐसा क्या हुआ कि अनियंत्रित होकर इनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी।

Exit mobile version