Site iconSite icon AR Live News

दीपावली की रात बापू बाजार की दुकान में चोरी : रात दो बजे के बाद की वारदात

theft in namkeen shop bapu bajar main market of udaipurtheft in namkeen shop bapu bajar main market of udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। दीपावली की रात बापू बाजार के मुख्य मार्किट स्थित नमकीन की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया। इस चोरी से व्यापारियों में रोष इसलिए भी है कि दीपावली की रात भी पुलिस की समुचित गश्त नहीं रही।

नमकीन दुकान मालिक सुखलाल साहू ने बताया कि वे रात करीब 2 बजे तक दुकान पर ही थे। तब तक तो बापू बाजार में पुलिस गश्त भी दिखी। रात को घर जाने के बाद सुबह लौटे तो दुकान का शटर बीच से उंचा था। दुकान खोल कर देखी तो गल्ला टूटा था और बदमाश गल्ले में रखे 7-8 हजार रूपए चोरी कर ले गए।  बदमाश दुकान का शटर उंचा कर अंदर घुसे और काउंटर पार कर गल्ले तक पहुंचे।

दीपावली के दिन भी शहर के मुख्य बाजार में समुचित सुरक्षा नहीं

व्यापारियों का कहना है कि बापू बाजार शहर का मुख्य बाजार है। दीपावली की रात भी यहां समुचित पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। रात को 2 बजे तक मार्केट में चहल-पहल थी। जैसे ही व्यापारी अपने-अपने घर गए और बाजार में चहल-पहल कम हो गयी, चोरों ने बाजार में धावा बोल दिया।

Exit mobile version