Site iconSite icon AR Live News

तमिलनाडु में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल : सुबह 1 घंटा और शाम को 1 घंटा ही चलाए पटाखे

tamilnadu government was permitted people for firecrackers time one hourtamilnadu government was permitted people for firecrackers time one hour

चेन्नई,(ARLive news)। देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में, घरों में पूजा की और खूब पटाखे भी चलाए। इसी बीच इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए तमिलनाडु में आतिशबाजी के लिए खास समय निर्धारित किया था। जिसके चलते तमिलनाडु में लोगों ने दीपावली के दिन सुबह-सुबह ही पटाखे चला लिए थे।

तमिलनाडु में राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित किया था, जिसके तहत सुबह और शाम एक-एक घंटे पटाखे जलाने की इजाजत दी गई थी, नियमों के मुताबिक, दिवाली के दिन सुबह 6 से 7 और शाम 7 से 8 बजे के बीच ही आतिशबाजी करने की अनुमति थी। लोग सुबह और शाम एक-एक घंटा पटाखे चलाते दिखे।

प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए यह नियम बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के लोग भी इस नियम का पालन बड़ी खुशी से कर रहे हैं।

Exit mobile version