जयपुर,(ARLive news)। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस के दिन शुक्रवार को नगर निगम चुनावों की घोषणा भी कर दी। राज्य की सभी नगर पालिकाओं में 16 नवंबर को चुनाव होंगे, वहीं 19 नवंबर को मतगणना होगी। चयनित पार्षदों द्वारा महापौर का चयन 26 नवंबर को किया जाएगा। 27 नवंबर को नव-निर्वाचित नगर निगम बोर्ड शपथ लेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव संबंधित पूरा शिड्यूल घोषित कर दिया है।
: 5 नवंबर तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
: 6 नवंबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी
: 8 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
: 9 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
: 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
: 19 नवंबर को मतगणना होगी।

