Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोल पंप हड़ताल से परेशान न हो शहरवासी : बेड़वास में एचपीसीएल का पेट्रोल पंप खुला है

petrol pump strike udaipurpetrol pump strike udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की राज्यव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार-गुरूवार को सभी पेट्रोल पंप बंद है। इस बीच परेशान हो रहे आमजन के लिए राहत की बात यह है कि शहर में बेड़वास स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप “कॉमको बेड़वास”  खुला हुआ है।

ऐसे में शहरवासियों को किसी आपात स्थिति में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वह बेड़वास स्थित इस पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा सकते हैं।

पेट्रोल पंप प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पेट्रोल पंप एचपीसीएल कंपनी द्वारा संचालित है और कंपनी के कर्मियों द्वारा ही यहां व्यवस्था संभाली जाती है। डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल में शामिल नहीं होने के चलते यह पेट्रोल पंप खुला रहेगा।

Exit mobile version