Site iconSite icon AR Live News

नए CJI के लिए गोगोई ने की जस्टिस एसए बोबडे के नाम की सिफारिश

CJI GOGOI suggest next cji name SA BobdeCJI GOGOI suggest next cji name SA Bobde

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनके बाद जस्टिस एसए बोबडे को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने का सिफारिश की है। सीजेआई जिस्टिस रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को अगले चीफ जस्टिस के लिए पत्र लिखा है। अगर उनपर सहमति बन गई, तो बतौर मुख्य न्यायाधीश जिस्टिस बोबडे 18 नवंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। जस्टिस बोबडे 47 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल 2021 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।

24 अप्रैल, 1956 को नागपुर में जन्में बोबडे सुप्रीम कोर्ट के जज हैं और साथ ही वो महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुंबई और महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर के चांसलर भी हैं। शरद अरविंद ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी डिग्री ली है। शरद अरविंद बोबडे अपर न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने। 16 अक्टूबर’ 2012 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 12 अप्रैल’ 2013 को भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल, 2021 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।

Exit mobile version