Site iconSite icon AR Live News

वर्तमान सरकार से निराश पीएमसी खाताधारक मदद के लिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलेंगे

pmc account holders will meet ex prime minister manmohan singh for helppmc account holders will meet ex prime minister manmohan singh for help

मुंबई/नई दिल्ली,(ARLive news)। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में खाताधारकों का सब्र दिनों दिन खत्म होता जा रहा है। पहले बैंक घोटाले में पीड़ित खाताधारकों ने प्रदर्शन किए, फिर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की, इस दौरान तीन खाताधारकों की जान भी चली गई। अब परेशान एकाउंट होल्डर्स ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। 15 खाताधारकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मनमोहन सिंह से मुंबई में मुलाकात करेगा।

इस दौरान वे अपनी परेशानी उनके सामने रखेंगे, साथ ही मामले में दखल देने की भी अपील करेंगे। घोटाले में पूर्व एमडी जॉय थॉमस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही, कोर्ट ने पूर्व डायरेक्टर एस सुरजीत सिंह अरोड़ा को भी 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को सुबह मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में दोनों को पेश किया गया।

कोर्ट ने जॉय थॉमस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में और सुरजीत सिंह को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष जांच टीम ने बुधवार को सुरजीत सिंह से पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Exit mobile version