Site icon AR Live News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे।

bjp released maharashtra assembly election manifesto

मुंबई,(ARLive news)। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है। इसके लिए हर दल अपना पूरा जोर लगा रहा है। सत्तारूढ़ भाजपा भी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया। नड्डा ने कहा कि फडणवीसजी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति में मूल परिवर्तन किया है।

पांच साल पहले महाराष्ट्र एक भ्रष्टाचार से ग्रसित प्रदेश था। आज फडणवीसजी के नेतृत्व में महाराष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बन गया है। आने वाले 5 वर्षों में महाराष्ट्र को सूखे से मुक्त करेंगे। पश्चिम से बहने वाली नदियों के पानी को गोदावरी की घाटी से रुकवाकर मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त भाग में पहुंचाएंगे। मराठवाड़ा वाटर ग्रिड महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से 11 बांधों को आपस में जोडक़र संपूर्ण मराठवाड़ा को पाइप लाइन से आपूर्ति करेंगे। कृष्णा कोयना व अन्य नदियों में बाढ़ के कारण बह जाने वाले अतिरिक्त पानी को पाश्चिम महाराष्ट्र के स्थायी सूखे भाग में लेकर जाएंगे।

Exit mobile version