Site iconSite icon AR Live News

एक्सिस बैंक और बीओबी के एटीएम तोड़ने का प्रयास : वारदात से क्षेत्रवासियों में रोष

udaipur attempt of atm lootudaipur attempt of atm loot

उदयपुर,(ARLive news)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के पेसिफिक यूनिवर्सिटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक के दो एटीएम को सोमवार रात बदमाशों ने काटने का प्रयास किया। हालां कि बदमाश एटीएम काट नहीं पाए और बड़ी चोरी होने से बच गयी।

दोनों ही एटीएम मैन रोड पर हैं] ऐसे में क्षेत्रवासियों ने पुलिस गश्त व्यवस्था के प्रति रोष व्यक्त किया। लोगों ने कहा बेखौफ बदमाश मैनरोड स्थित दो-दो एटीएम काटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगती। वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद शर्मनाक यह भी रहा कि बैंक प्रबंधन को पुलिस ने सूचना दी, लेकिन कोई भी प्रतिनिधि सूचना के दो से ढाई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा।

मौके पर पहुंचे थानेदार गणपत सिंह ने बताया कि बदमाशों ने एक्सिस बैंक और बीओबी बैंक के एटीएम काटने का प्रयास किया है। बदमाश एटीएम मशीन का मैन हिस्सा नहीं काट पाए, इससे वे एटीएम में रखा पैसा ले जाने में असफल रहे।

सीसीटीवी कैमरों पर किया ब्लैक स्प्रे

बदमाष इतने शातिर थे कि एटीएम में घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर दिया। इससे कैमरे में भी वारदात के फुटेज पुलिस को प्राप्त नहीं हो पाए हैं।

दो महीने पहले एटीएम के पास दुकान में हुई थी चोरी

एक्सिस बैंक का एटीएम जहां लगा था, दो महीने पहले बदमाशों ने इससे सटी एक दुकान को निशाना बनाया था। बदमाशों ने महालक्ष्मी जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर वहां चोरी की थी। इस जनरल स्टोर की दीवार से सटा हुआ एक्सिस बैंक का एटीएम है। इस बार बदमाशों ने एक्सिस बैंक को निशाना बनाया।

Exit mobile version