उदयपुर/सेमारी,(ARLive News)। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या उसके पड़ोसी प्रेमी ने ही की थी। सेमारी पुलिस ने आरोपी धनकवाड़ा फलां पीपला निवासी चतरा उर्फ चतर सिंह पुत्र शांतिलाल मीणा को महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि धनकवाड़ा फलां पीपला में ही घर से करीब 1 किलोमीटर दूर मीनाक्षी नाम की महिला का शव मिला था।
मीनाक्षी के भाई ने चतर सिंह के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि मीनाक्षी और चतर सिंह में प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने मीनाक्षी की शादी सरू गांव में किसी अन्य लड़के से कर दी थी। 2 दिन पहले ही मीनाक्षी पीहर आयी थी। कपड़े सिलवाने के बहाने घर से निकली। जहां चतर सिंह से मिली। शादी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो चतर सिंह ने मीनाक्षी की हत्या कर दी।

