Site iconSite icon AR Live News

2016 के बाद जयसमंद फिर छलका : अब बस बड़ी तालाब छलकने की ख्वाहिश

udaipur jaisamand overflowudaipur jaisamand overflow

उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ सहित उदयपुर जिले में इस बार मानसून जाते-जाते भी मेहरबान होकर जा रहा है। मानसून के आखिरी दौर की बारिश ने जिले के करीब सभी झील और तालाबों को छलका दिया है। बुधवार देर रात जयसमंद झील भी छलक गयी। अब शहरवासियों को सिर्फ बड़ी तालाब के छलकने का इंतजार और है।

बुधवार को हुई बारिश ने जयसमंद की पाल पर बने हाथी के पैरों का जलाभिषेक किया और देर रात जयसमंद छलक गया।

वहीं शहरवासियों की अब बड़ी तालाब को छलकता हुआ देखने ख्वाहिश है। बड़ी तालाब 2017 में छलका था। अभी बड़ी तालाब करीब दो फीट खाली है।

Exit mobile version