Site iconSite icon AR Live News

फ्रांस ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जारी किया डाक टिकट

france release postal ticket of mahatma ganghifrance release postal ticket of mahatma ganghi

पेरिस,(ARLive news)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर फ्रांस में गांधी जी की तस्वीर वाली डाक टिकट जारी की गई है। फ्रांस की डाक सेवा कंपनी ला पोस्टे ने बुधवार को महात्मा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर यह डाक टिकट जारी किया। भारतीय दुतावास ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा, महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आज एक डाक टिकट लॉन्च किया गया।

फ्रांस की ओर डाक सेवा कंपनी ला पोस्टे ने यह डाक टिकट जारी किया गया। गांधी जयंती पर दुनिया भर के उज्बेकिस्तान, तुर्की, फिलिस्तीन और अन्य देशों में भी इसी तरह के डाक टिकट जारी किए गए थे। बता दें, गांधी जयंती के मौके पर फ्रांस में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Exit mobile version