Site icon AR Live News

युवती की हत्या, प्रेमी पर संदेह : युवती के किसी दूसरे लड़के से शादी करने से नाराज था प्रेमी

UDAIPUR MURDER CASE

उदयपुर/सेमारी,(ARLive news)। जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के धनकवाड़ा परमा महुड़ी पीपला फला में युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। प्रेमी युवती से किसी दूसरे लड़के से शादी करने से नाराज था। सेमारी पुलिस ने मृतका मीनाक्षी पुत्री मोतीलाल मीणा के भाई हाजाराम की रिपोर्ट पर चतर सिंह उर्फ चतरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। चतर सिंह घर से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मीनाक्षी के गांव के ही चतर सिंह नाम के युवक से दोस्ती थी। छह महीने पहले मीनाक्षी की परिजनों ने सरू गांव के एक लड़के से उसकी शादी करवा दी। इस बात से चतर सिंह नाराज था। मीनाक्षी दो दिन पहले ससुराल से पीहर आयी थी। पीहर आने के बाद मंगलवार शाम को वह चतर सिंह से मिलने गयी। ग्रामीणों ने इन दोनों को गांव में देखा भी था। रात को मीनाक्षी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी तलाश की। सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर दूर मीनाक्षी का शव मिला। मीनाक्षी के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। मीनाक्षी की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया तो मौके पर भी संघर्ष के साक्ष्य पाए गए, जिसकी पुलिस ने एफएसएल नमूने लिए।

परिजनों के आरोप पर पुलिस ने चतर सिंह की तलाश की तो वह रात से ही फरार मिला। पुलिस ने संदेह जताया है कि चतर सिंह मीनाक्षी की हत्या कर फरार हुआ है। हालां कि केस की सभी कड़ियां चतर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही जुडेंगी।

Exit mobile version