Site iconSite icon AR Live News

कपड़े की दुकान बंद हुई तो बाइक चोरी शुरू की : फाइनेंस के काम के नाम से किराये पर लिए कमरे में रखता था चोरी की बाइक

उदयपुर,(AR Live News)। उदयपुर जिले की सेमारी थाना पुलिस ने कपड़ा व्यवसायी मालदास स्ट्रीट निवासी सतीश जैन (37) पुत्र मदनलाल जैन को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने व्यवसायी की निशानदेही पर चोरी की हुई 13 बाइक भी बरामद की है।

खासबात यह है कि आरोपी रहने वाला तो घण्टाघर का है, लेकिन बाइक चोरी कर वह उसे सेमारी के रात्तथोड़ा गांव में किराये पर लिए कमरे में रखने जाता था। आरोपी मूलतः सराड़ा के चावंड का रहने वाला है। इसलिए उसने पास के सेमारी क्षेत्र के गांव में घर किराये पर लिया। आरोपी ने मकान मालिक को यह कहकर गुमराह किया था कि वह एक्मे फाइनेंस के लिए काम करता है जो लोग बाइक की किश्त नहीं चुका पाते हैं, वह उनकी बाइक सीज कर ले आता है और कमरे पर रख देता है। बाद में ये कंपनी में जमा हो जयेंगी।

जाति औऱ कपड़ा व्यवसायी से एकाएक किसी का शक नही गया

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मालदास स्ट्रीट निवासी सतीश जैन (37) पुत्र मदनलाल जैन को गिरफ्तार किया है। मूलतः चावंड का रहने वाला है, इसकी मालदास स्ट्रीट में कपड़े की दुकान थी और यहीं मालदास स्ट्रीट में रहता है। कपड़े का काम ज्यादा नहीं चला और गत वर्ष इसकी दुकान बंद हो गयी। इसके बाद इसने पिछले 6-7 महीनों से बाइक चोरी शुरू कर दी। किसी को शक न हो इसलिए चोरी की बाइक ये सेमारी के गांव के किराये के घर पर रखता था। जाति से जैन और कपड़ा व्यवसायी होने से गांव में भी लोगों का इस पर शक नहीं गया। मकान मालिक ने पूछा भी तो फाइनेंस का काम होना बता कर सबको गुमराह किया।

मुखबीर की सूचना पर नाकाबन्दी की

थानाधिकारी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर थाना पुलिस की टीम ने जामुड़ा रोड पर नाकाबंदी की।इस दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई थी। संदिग्ध लगने पर आरोपी युवक से नाम पूछा तो उसने सतीश जैन बताया, बाइक के कागज के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और बाइक चोरी की निकली। चोरी की बाइक के साथ आरोपी सतीश जैन को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसके उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 13 बाइक चोरी करना कबूला।

इस कार्यवाही में थानाधिकारी श्याम सिंह के साथ हेड कांस्टेबल दौलत सिंह, सज्जन सिंह, कांस्टेबल गोपाल, कर्मवीर, पुष्पेंद्र और फतह सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version