Site iconSite icon AR Live News

लकड़वास बस स्टैंड पर आया मगरमच्छ : मची अफरा-तफरी, घबराए क्षेत्रवासी

crocodile at lakadwas bus stand udaipurcrocodile at lakadwas bus stand udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। शहर से निकट लकड़वास की आबादी बस्ती में बस स्टेंड पर शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ पहुंच गया। उदयसागर के आस-पास खेतों में पानी भरने से मगरमच्छ खेतों के जरिए होता हुआ बस स्टैंड तक पहुंच गया। तिराहे पर एक बड़े मगरमच्छ को देखकर वहां मौजूद लोगों को हांथ-पांव फूल गए।

आस-पास भीड़ और गाड़ियां देखकर बचने के लिए मगरमच्छ चाय-नाश्ते की दुकान के पास पहुंच गया तो दुकान पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर वन विभाग उड़नदस्ता से सतनाम सिंह, लाल सिंह पंवार और बाघदड़ा नेचर पार्क से सुरेष चौबीसा, तेजकरण व नानालाल मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि भीड़ के कारण मगरमच्छ पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था। बमुश्किल मगरमच्छ के मुंह का फंदे में लिया, ताकि वह किसी पर हमला न कर दे और फिर रस्सी के फंदे में लेकर रेस्क्यू किया गया। लकड़वास से रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को बाघदड़ा नेचर पार्क में छोड़ा गया है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि उदयसागर में काफी मगरमच्छ हैं। अच्छी बारिश से उदयसागर का पानी आस-पास के खेतों में भर गया है। इससे मगरमच्छ खेतों में पहुंच गए हैं और अब खेतों के रास्ते आबादी बस्ती में आ रहे हैं।

Exit mobile version