Site iconSite icon AR Live News

देश के 30 शहरो समेत प्रधानमंत्री, शाह और डोभाल पर हमले की तैयारी में जैश

threat of terror attack in 30 cities of indiathreat of terror attack in 30 cities of india

नई दिल्ली,(ARLive news)। खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के मुताबिक NSA अजीत डोभाल के साथ PM नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री को निशाना बनाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद एक विशेष दस्ता तैयार कर रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल पर हमले की धमकी दी है। जैश ने साथ ही 30 बड़े शहरों में भी हमले की धमकी दी है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एवियशन (बीसीएएस) लखनऊ को जैश का एक खत मिला है, जिसमें जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर, लखनऊ समेत 30 बड़े शहरों में हमले की धमकी दी गई है। साथ ही शहरों के चार हवाई अड्डों पर भी हमले की धमकी दी गई है। खत में पीएम मोदी, अमित शाह और अजित डोभाल भी आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अनुच्छेद 370 हटाने का बदला लेने की धमकी दी है।

वहीं खुफिया एजेंसियों को शक है कि तिलमिलाए आतंकवादी किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
आतंकी हमले की चेतावनी के बाद देश के एयरबेस पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जैश के 10 आंतकी फिदायीन हमले को अंजाम दे सकते हैं। हमले की धमकी को देखते हुए श्रीनगर, अवंतीपोरा, जम्मू, पठानकोट, हिंडन समेत सभी प्रमुख एयरबेस पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर जनवरी 2016 में आतंकियों ने हमला किया था।

Exit mobile version