Site iconSite icon AR Live News

किराएदारों को बिजली के बिल पर केजरीवाल सरकार देगी सब्सिडी

Delhi-CM-Aarvind-KejriwalDelhi-CM-Aarvind-Kejriwal

नई दिल्ली,(ARLive news)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए दिन लोगो के लिए नई नई सौगात लेकर आ रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना का शुभारंभ करते हुए किराए के मकान में रह रहे लोगों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अब किराएदारों को बिजली के बिल पर सब्सिडी मिलेगी। मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना का शुभारंभ किया है।

सीएम केजरीवाल की इस योजना के तहत किराए पर रहने वाले लोग प्रीपेड मीटर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत किराएदार को महज 2 दस्तावेज रेंट एग्रीमेंट और पहचान पत्र पर यह कनेक्शन मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए मकान मालिक से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने साफ कर दिया कि इस योजना से मकान मालिक को भी कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह बिल किरायदार योजना के तहत लगाए जा रहे है और इससे कोई भी किराएदार मकान पर अपना मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकता है।

योजना का लाभ लेने के लिए 6000 रुपये देने होंगे

उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस योजना का लाभ लेने के लिए 6000 रुपये देने होंगे और किराएदार को सब्सिडी का पूरा फायदा मिलेगा। उन्हो‍ंने बताया कि यह कनेक्शन होम डिलीवरी पर मिलेगा। तीनों बिजली कंपनी का कनेक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। इसमें बीएसईएस यमुना के लिए 19122, बीएसईएस राजधान के लिए 19123 और टाटा के उपभोक्ताओं के लिए 191123 नंबर जारी किए गए। इस हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने पर बिजली कंपनी का शख्स घर आकर डॉक्यूमेंट लेकर जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में 24 घंटे बेरोकटोक बिजली मिलती है। सरकार बनते ही 2 साल तक इस पर मेहनत की गई। यही नहीं पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली मिलती है। दिल्ली के किराएदारों को इसका फायदा नहीं मिलता था। मालिक एक ही मीटर से सभी किराएदारों को बिजली दी जाती है। इसकी वजह से किराएदार से वसूली ज्यादा होती है।

Exit mobile version