Site iconSite icon AR Live News

चोरों ने प्याज गोदाम में बोला धावा, 8.5 लाख रुपये के प्याज चोरी

onion theft in patna godownonion theft in patna godown

पटना,(ARLive news)। देश भर में प्याज की कीमतें आसमान को छू रही हैं। प्याज की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच बिहार की राजधानी पटना में करीब 8.5 रुपए के प्याज चोरी हो गए। इतना ही नहीं चोर गोदाम में रखे 1.73 लाख रुपए भी ले गए। मामला पटना के सोनारु इलाके का है। यहां सोमवार की रात चोरों ने एक प्याज गोदाम का ताला तोड़ कर प्याज के 328 बोरे चोरी कर लिए। चोरों ने प्याज की बोरियां ट्रक में रखीं और फरार हो गए। इतना ही नहीं चोर गोदाम में रखे 1.73 लाख रुपए भी ले गए।

वहीं गोदाम के मालिक ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतुहां पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान का कहना है कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है। सभी राज्यों को प्याज खरीदने को कहा गया है।

बता दें कि देश में कई जगहों पर प्याज की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस साल मॉनसून में देरी की वजह से प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, इस बार महाराष्ट्र के कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से बड़े पैमाने पर प्याज की फसल भी बर्बाद हो गई जिसके चलते मंडियों में प्याज की सप्लाई कम हो गई।

Exit mobile version