Site iconSite icon AR Live News

बैंक के बाहर युवक की जेब से 50,000 रुपये हुए पार : उदियापोल पर हुई दिनदहाड़े वारदात

उदयपुर,(ARLive News)। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके उदियापोल पर सोमवार शाम को एसबीआई बैंक के बाहर युवक की जेब से 50 हजार रुपये पार होने की दिनदहाड़े वारदात हुई। जब तक युवक को पता चला बदमाश ने फरार हुए हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

बातों में उलझा कर पार किये रुपये

   पीड़ित युवक फैजल खान ने बताया कि वह मिठाई की दुकान पर काम करता है। सोमवार शाम को वह रुपये जमा करवाने एसबीआई बैंक उदियापोल आया था। वह रुपये लेकर आया ही था कि एक आदमी उसके पास आया, बातों में उलझाने के लिऐ उस बदमाश ने पूछा कि कितने रुपये बैंक में जमा होते है फैजल खान ने कहा 49000, इस पर उसने पूछा क्या करते हो, तो फैजल ने बता दिया हलवाई का काम करता हु, इस तरह बातों में उलझाकर बदमाश ने फैजल की जेब मे रखे 50 हजार रुपये पार कर लिए। इस बात का जब तक फैजल को पता चला, बदमाश बैंक के बाहर से फरार हो चुके थे। उसके साथ हुई वारदात के बाद फैजल ने मालिक को फ़ोन किया। मालिक ने पुलिस को सूचना दी औऱ खुद भी मौके पर पहुंचा।

Exit mobile version