Site iconSite icon AR Live News

जेल में बंदियों से अवैध वसूली पर एसीबी ने जेलर सहित दो दलाल गिरफ्तार किए

अजमेर,(ARLive news)। अजमेर सेंट्रल जेल में बंदियों से सुविधाएं देने के बदले अवैध वसूलियां करने के आरोप में एसीबी टीम ने गुरूवार को जेलर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीबी पूर्व में भी नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेलर जसवंत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह बैरवा, दो दलाल राजेन्द्र चौधरी और अनिल सिंह चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एसीबी इस प्रकरण में 9 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है जेलर की गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम अब अन्य उच्च अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एसीबी ने पूर्व में जेल में बंदियों को सुविधाएं और प्रतिबंधित सामान उपलब्ध करवाने सहित प्रताड़ित कर अवैध वसूलियां करने का खुलासा किया था। बंदी को हर सुविधा उपलब्ध करवाने की कीमत जेल में तय थी। दलाल बंदी के परिजनों से यह राशि वसूलते थे और इसकी कीमत में जेल में उन्हें सुविधाएं और प्रतिबंधित सामान उपलब्ध करवाया जाता था। जो कैदी बंधी नहीं देते थे, उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जाता था। एसीबी ने इस पूरे मामले का खुलासा कर पूर्व में 9 गिरफ्तारियां की थी।

Exit mobile version