Site iconSite icon AR Live News

मॉर्निंग वॉक पर महिला के साथ चेन स्नेचिंग: बदमाश ने मारपीट कर चेन तोड़ी और फरार हो गया

udaipur chain snaching footageudaipur chain snaching footage

उदयपुर,(ARLive news)। सवीना थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में मंगलवार सुबह बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात की। महिला के साथ हुआ पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित महिला कमला कुंवर राणावत (65) पत्नी केसर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है।

घटना सुबह 5 बजे की

सीसीटीवी कैमरे में आए फुटेज के अनुसार घटना सुबह 5 बजे की है। महिला सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वह एक पेड़ के पास खड़ी थी कि तभी वहां बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने महिला के पास बाइक रोकी और एक बदमाश बाइक से उतरा, महिला को धक्का देकर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट कर जबरन गले में पहनी चेन तोड़ ली। मॉर्निंग वॉक पर आया एक अन्य क्षेत्रवासी घटनाक्रम देखकर जब तक वहां पहुंचा, बदमाश महिला की चेन लेकर भाग चुके थे।

Exit mobile version