Site iconSite icon AR Live News

छात्राओं ने जाना कार्यस्थल का इंटीरियर डिजाइन कैसे कस्टमर को आकर्षित करता है

workshop in women study center of mlsuworkshop in women study center of mlsu

उदयपुर,(ARLive news)। सुखाड़िया विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यशाला के तीसरे दिन इंटीरियर डिजाइन के क महत्व और इससे कस्टमर मेंटेलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा हुई। इंटीरियर डिजाइनर एवं साइंटिफिक वास्तु शास्त्री गौरव सिंघवी ने इंटीरियर डिजाइन के कार्य एवं जरूरत को बताते हुए डिजाइनर का बुटीक और क्लॉथ स्टोर का डिजाइन एवं इंटीरियर कैसा होना चाहिए पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी बताया वास्तु और इंटीरियर डिजाइन की मदद से कैसे ज्यादा से ज्यादा कस्टमर को अट्रैक्ट कर सकते हैं।

इंटीरियर को वास्तु शास्त्र से जोड़ा

डॉक्टर डॉली मोगरा ने बताया कि डिजाइनिंग स्किल्स के साथ-साथ इंटीरियर और वास्तु शास्त्र को जोड़कर सफल एंटरप्रेन्योर बनने के विषय पर जानकारी दी।

इससे पहले कार्याशाला के पहले दिन छात्राओं को क्रिएटिव हेयर स्टाईल की विभिन्न विधाओं, एडवान्स लेवल की हेयर स्टाईलिंग, ग्रुम्रिग की विभिन्न टिप्स सिखाए गए थे। विशेषज्ञों ने शेम्पू के चयन, कडिंशनिंग, एप्लीकेशन, कोम्बिंग की तकनीक को बताते हुए इससे पर्सनेलिटी पर पड़ने वाले प्रभाव की भी जानकारी दी थी। कार्याशाला में प्रेमलता माली ने पार्टीवियर मेकअप की जानकारी दी थी।

Exit mobile version