Site iconSite icon AR Live News

स्कूल के बच्चों ने देखा गवरी नृत्य : समझा आखिर क्यों गवरी मेवाड़ के लिए जरूरी है

gavri in mewad udaipurgavri in mewad udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ की परंपरा और संस्कृति से जुड़े गवरी नृत्य से रूबरू करवाने के लिए इन दिनों स्कूल प्रबंधन अपने स्टूडेंट्स को गवरी नृत्य दिखाने ला रहे हैं। शनिवार को एक निजी स्कूल के बच्चे बेदला में हो रहे गवरी नृत्य को देखने पहुंचे। सड़क किनारे बैठकर बच्चों ने पूरे नृत्य का आनंद लिया और उसकी अहमियत को भी समझा।

बताया गया कि इन दिनों कई स्कूल बच्चों को गवरी समझाने और इसकी अहमियत बताने के लिए विभिन्न स्थानों पर हो रहे गवरी नृत्य को दिखाने ला रहे हैं। बच्चों के साथ स्कूल का स्टाफ भी होता है। बच्चे सड़क किनारे बैठकर ही गवरी नृत्य इत्मिनान से देखते हैं और उसका आनंद लेते हैं।

टीचर्स भी बच्चों को गवरी नृत्य में शामिल हर किरदार की जानकारी देते हैं और बताते हैं कि गवरी नृत्य किस तरह हमारे पर्यावरण संरक्षण, सब तरफ खुशहाली, अच्छी बारिश की मनोकामना और समाजिक बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

टीचर्स बच्चों को गवरी नृत्य देखने के दौरान ही बताते हैं कि गवरी नृत्य में शामिल होने वाला हर व्यक्ति और उससे जुड़े उनके परिवार और रिश्तेदार भी कई कठोर नियमों का पालन करते हैं, इससे उनका जीवन बहुत अनुशासित हो जाता है। उनकी कई बुरी आदतें और लत भी छूट जाती हैं।

Exit mobile version