Site iconSite icon AR Live News

संघ प्रमुख भागवत के काफिले की कार ने बाइक को टक्कर मारी, 6 साल के बच्चे की मौत

sangh pramukh bhagwat carget car hit a bikesangh pramukh bhagwat carget car hit a bike

राजस्थान,(ARLive news)। अलवर जिले के मुंडावर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की कार ने बुधवार दोपहर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सरपंच चेतराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके छह साल के पौते की मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस कार ने बाइक को टक्कर मारी। वह संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले में चल रही थी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और वहां आगजनी की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक सवार चेतराम यादव गंभीर रूप से घायल है। जबकि उसके पोते की मौत हो गई। चेतराम मुंडावर के श्योपुर गांव का सरपंच है। स्थानीय लोग घायल चेतराम को लेकर अलवर स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार को बहरोड़ में रोक लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत का बुधवार को जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य में वह अलवर के तिजारा में 123 साल के संत कमलनाथ महाराज से आर्शीवाद लेने गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह बहरोड़ लौट रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में चल रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। सबइंस्पेक्टर रामस्वरूप का कहना है कि जिस कार से दुर्घटना हुई। वह भागवत के कार काफिले में शामिल थी या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं। जांच की जा रही है।

Exit mobile version