Site iconSite icon AR Live News

सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

p chidambaramp chidambaram

नई दिल्ली,(ARLive news)।  आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। चिदंबरम की अग्रिम जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है।

ऐसे में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। कहा जा रहा है कि आज दोपहर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस समय अगर आरोपी को अग्रिम जमानत दी जाती है तो जांच प्रभावित होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी ने जो भी दस्तावेज हासिल किए हैं उसे चिदंबरम को दिखाने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा कि आर्टिकल 32 के तहत अग्रिम जमानत किसी का मौलिक अधिकार नहीं हो सकता।

Exit mobile version