Site iconSite icon AR Live News

सेना ने सीमा पर पकड़े दो पाक आतंकी

dhillandhillan

जम्मू,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश का खुलासा किया है। इसको लेकर बुधवार को चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो में आतंकियों का कबूलनामा दिखाया गया है। लेफ्टिनेंट केजेएस ढिलन ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैला रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है।

पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश में है। 21 अगस्त को हमने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।

Exit mobile version