Site iconSite icon AR Live News

गड्ढे ने ली बाइक सवार की जान : ट्रक, बाइक, कार और ट्रैक्टर एक के पीछे एक भिड़ते चले गए

उदयपुर,(AR Live News)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के रानी जी की बावड़ी में नये हाईवे के नीचे हुए भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी। हादसा रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से हुआ। जिसमे

ट्रक, बाइक, कार और टैक्टर एक के पीछे एक आपस मे भिड़ते चले गए। ट्रक और कार के बीच फंसे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक गांव उमरड़ा का मांगीलाल बंजारा नामक बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोड पर डाक पार्सल का ट्रक जा रहा था। आगे बड़ा गड्ढा आने से ट्रक ने ब्रेक लगाए, इससे पीछे चल रहे वाहन आपस मे भिड़ते चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और वाहन हटवाए।

मौके पर पहुंचे राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने मदन लाल डांगी ने हाईवे अथॉरिटी के ठेकेदारों को खूब लताड़ा और चेतावनी दी कि दो दिन में खड्डे नहीं भरे तो काम बंद करवा देंगे।

Exit mobile version