Site iconSite icon AR Live News

बदमाशों की हिमाकत : वृद्धा बदमाशों के झांसे में नहीं आयी, तो जबरन लूट लिए सवा 6 तोला सोने के जेवर

loot in udaipur sector 4 oldage womenloot in udaipur sector 4 oldage women

उदयपुर,(ARLive news)। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 में बदमाशों ने दिनदहाड़े वृद्ध दंपत्ति पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत इंजीनियर उपेश चन्द्र त्रिवेदी और उनकी पत्नी संध्या त्रिवेदी के साथ लूट को अंजाम दिया। बदमाश वृद्धा के घर के दरवाजे तक जेवर चमकाने के बहाने से पहुंचे। लेकिन वृद्धा बदमाशों के झांसे में नहीं आयी और उसने जेवर नहीं उतारे, तो बदमाश उसके घर के अंदर जबरन घुस गए और धमकाते हुए जबरन हाथ में पहनी सवा छह तोला सोने की चार चूड़ियां और गले की चेन उतरवायी और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा की रिपोर्ट लेकर बदमाशों के हुलिए के अनुसार तलाश शुरू की है।

वृद्धा ने सुनाई आपबीती

 वृद्धा संध्या त्रिवेदी ने बताया कि वे और उनके पति ही घर पर थे। घर के दरवाजे पर एक लड़का आया। उसने कहा कि उसके पास बर्तन चमकाने वाला पाउडर है और तांबे का लोटा मंगवाया। फिर पाउडर लगाया। मैंने कहा हां आप पीतांबरी जैसा पाउडर लगा रहे हो, मैं बाजार से ले लूंगी, इस पर एक और लड़का आया और कहा मेरे पास एक और पाउडर है, इसे इस पाउडर में मिलाकर आपके चांदी के जेवरों पर लगाओगी तो वह भी चमक जाएंगे।

मैं तब भी झांसे में नहीं आयी तो उस लड़के ने मेरी हाथ में पहनी चूड़ी पर पाउडर डाला। मैंने कहा यह तो गेरू है, तो वो लड़के ने कहा हां ये गेरू हैै। मैंने उन लड़कों को जाने के लिए कहा तो वे जबरन मेरे घर के अंदर घुस आए और जबरन धमकाते हुए मेरे हाथों की चारों चूड़ी और गले की चेन उतरवायी और फरार हो गए। मेरी आवाज सुनकर मेरे पति आए और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।

स्कूटर पर नहीं था नंबर

दंपत्ति की आवाज पर कॉलोनीवासी भी इकट्ठे हुए और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश किसी के हाथ नहीं आए। कॉलोनीवासियों ने बताया जिस स्कूटर से बदमाश फरार हुए, उस पर नंबर प्लेट पर नंबर ही नही थे।

Exit mobile version