Site iconSite icon AR Live News

शेयर मार्केट : 587 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

share market down fallshare market down fall

मुंबई,(ARLive news)। भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 587.44 अंक यानी 1.59 फीसदी गिरकर 36,472.93 पर और निफ्टी 177.35 अंक यानी 1.62 फीसदी गिरकर 10,741.35 के स्तर पर बंद हुआ। जानकारों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका की वजह से बाजार में बिकवाली हो रही है।

स्मॉल-मिडकैप शेयरों में गिरावट 

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.19 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।

बैंकिंग शेयरों में गिरावट 

बैंक और ऑटो शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 1.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 670 अंक गिरकर 27049 के स्तर पर बंद हुआ है। आज मेटल, रियल्टी में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 3.64 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 6.73 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए है।

टॉप गेनर्स : ब्रिटानिया, डॉ रेड्डीज़ लैब्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचयूएल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी

टॉप लूजर्स : यस बैंक, वेदांता, इंडियाबुल्स हाउसिंग, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स

न्यूज सोर्स : जीएनएस नेशनल न्यूज एजेंसी

Exit mobile version