उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन स्थित ले-रॉय होटल में बुधवार रात एक संदिग्ध बोतल मिलने और उसमें विस्फोटक होने के अंदेशे की सूचना से हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर बम निरोधक दस्ता, एंटी टेररिज्म स्क्वाड, पुलिस टीम भारी जाब्ते के साथ पहुँच गयी। मौके पर डॉग स्क्वाड के स्नाइपर डॉग को भी लाया गया।
हालांकि देर रात तक यह स्पष्ट नही हो सका कि बोतल में क्या भरा हुआ है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान सभी की सांसे मानो अटक गई। विस्फोटक जैसी संदिग्ध वस्तु के निस्तारण प्रक्रिया के तहत बम निरोधक दस्ता उस बोतल को वहाँ से लेकर निकला तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
सीसीटीवी से पता करेंगे कौन रख कर गया बोटल
होटल वाले 3 घण्टे में भी नही दे पाए सीसीटीवी फुटेज
इस पूरे मामले में होटल वालों की सतर्कता के साथ सुरक्षा में बड़ी चूक भी सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही होटल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे। लेकिन होटल प्रबंधन 3 घण्टे बाद भी पुलिस को फुटेज उपलब्ध नही करवा पाया। सीसीटीवी कैमरे से संबधित सिस्टम का पासवर्ड जिस व्यक्ति के पास था वह होटल में उपस्थित नही था। पासवर्ड नही होने से फुटेज नही मिल सके। लोगो ने कहा इतनी देर में तो कोई बदमाश शहर तो क्या राज्य से बाहर तक जा सकता है।

