पुणे,(ARLive news)। देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। इसको लेकर अभी तक तो विपक्ष ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा था, लेकिन अब भाजपा के लोगों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा विधायक सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को सही करने की जरूरत है, क्योंकि यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है। एक तरफ देश आर्थिक मंदी की और बढ़ रहा है।
केंद्र में सत्ताधीश मोदी सरकार पर पहले से विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े करा रहा है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की और से जो बयान आया है वो काफी दिलचस्प है। कही न कही स्वामी ने अपनी ही सरकार को कठघड़े में खड़ा किया है।
पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, मुझे लगता है कि अरुण जेटली के कार्यकाल के दौरान अपनाई गई गलत नीतियां, जो अभी भी लागू हैं, जैसे कि उच्च कर लगाना, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करना कारण सहित अन्य मंदी का कारण बनी हैं।

