Site iconSite icon AR Live News

प्रियंका गांधी का सवाल – भाजपा सरकार मौन, इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन?

bjp is responsible for recessionbjp is responsible for recession

नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ऑटोमोबाइल बिज़नेस में भरी बंदी और देश में महंगाई की मार बढ़ रही है। प्रियंका गांधी ने सत्ताधीश की केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए देश में चल रही मंदी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भयंकर मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने सवाल किया कि इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है?

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा- ‘सरकार की घोर चुप्पी खतरनाक है। कंपनियों का काम चौपट है। लोगों को काम से निकाला जा रहा है, भाजपा सरकार मौन है। आखिर देश में इस भयंकर मंदी का जिम्मेदार कौन है? इससे पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा था, देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है।

प्रियंका ने अखबारों में छपी कुछ खबरें भी शेयर कीं। जिनके अनुसार .वाहनों की बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है तथा कई कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है।

Exit mobile version