Site iconSite icon AR Live News

गुजरात-उदयपुर में आतंकी मूवमेंट होने का इनपुट : बॉर्डर पर सीआरपीएफ तैनात

terrorist movement alertterrorist movement alert

उदयपुर,(ARLive news)। गुजरात के इंटेलीजेंस ब्यूरो को गुजरात और उदयपुर में आतंकी मूवमेंट होने का इनपुट मिला है। आतंकी मूवमेंट के संदेह पर गुजरात आईबी ने राजस्थान के उदयपुर में भी अलर्ट जारी किया है और बॉर्डर एरिया सील कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर पुलिस के पास सीधा कोई इनपुट नहीं आया है। गुजरात पुलिस से अलर्ट मिला है, इस पर बॉर्डर एरिया में सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी है। बॉर्डर पर सीआरपीएफ और आर्म्ड फोर्स तैनात है। उदयपुर जिले की भी पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है और निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version