Site iconSite icon AR Live News

बीओबी का एटीएम तोड़कर ले जाने का हुआ प्रयास : सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

udaipur atm machineudaipur atm machine

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के बड़गांव में बीती रात बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर बदमाशों ने ले जाने का प्रयास किया। हालां कि एटीएम के सिस्टम की तकनीकी और पुलिस की तत्परता से बदमाश अपने इरादों में सफल नहीं हो सके और शहर में एक बड़ी वारदात होने से बच गयी।

हैदराबाद ऑफिस पहुंचा अलर्ट तो पुलिस मौके पर पहुंची

एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहे बदमाशों की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। जानकारी के अनुसार बदमाश रात को 2.56 बजे एटीएम केबिन में घुसे। 2.58 बजे तक उन्होंने एटीएम मशीन के अगले हिस्से में लगी प्लेट खोल ली। फिर बदमाश बाहर से एक और औजार लेकर आया और 3.01 बजे से 3.02 बजे तक उसने मशीन के अंदर का हिस्सा तोड़ने का प्रयास किया।

 एटीएम से छेड़छाड़ होने पर बीओबी के हैदराबाद स्थित कार्यालय पर अलर्ट पहुंचा, तो वहां से उदयपुर के कंट्रोल रूम सूचना गयी और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। हालां कि तब तक जब मशीन नहीं खुली थी और बदमाशों को पुलिस के आने का अंदेषाशा हुआ, तो रात 3.02 बजे तक मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात में दो बदमाश दिखायी दे रहे हैं, जिनमें एक एटीएम के बाहर खड़ा था और एक अंदर एटीएम मशीन तोड़ रहा था।

पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सुबह एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, थानाधिकारी चेनाराम पचार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की कदकाठी के अनुसार संदिग्धों को चिह्नित कर तलाश कर दी है।

देखें वारदात के 6 मिनट का सीसीटीवी फुटेज

 

 

Exit mobile version