Site iconSite icon AR Live News

बर्निंग बाइक : सवीना रेलवे फाटक के पास असामाजिक तत्वों ने जलाई बाइक

udaipur burning bike criminals fired the bike to create nuisance in areaudaipur burning bike criminals fired the bike to create nuisance in area

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में हाड़ी रानी चौराहे के पास रेलवे फाटक के नजदीक रविवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने एक बाइक को आग लगा दी। बाइक धूं-धूं कर जलने लगी तो आस-पास के लोगों का उस ओर ध्यान गया। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

वार्ड 23 के पार्षद सत्यनारायण मोची ने बताया कि जिस जगह बाइक को असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी, दो दिन पहले भी इसी जगह एक और बाइक को आग लगाकर जला दिया गया था। इस क्षेत्र में अवैध केबिनों का कब्जा है, एक-दो केबिन के अलावा सभी खाली पड़े हुए हैं, ऐसे में वहां लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। इस तरह की वारदातों से क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास भी कर सकते हैं, या हो सकता है कि जिन बाइक को आग लगायी जा रही हो वह चोरी की हों। हालां कि यह तथ्य तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकता है।

Exit mobile version