Site icon AR Live News

केंद्र सरकार की बाजार उधारी 2.54 लाख करोड़ हुई

central government debt increase

नई दिल्ली,(ARLive news)। केंद्र सरकार की बाजार उधारी इस साल जून महीने तक 2.54 लाख करोड़ रुपये हो गई, यह बजट अनुमान का 57 फीसद है। वित्त वर्ष के दौरान बाजार उधारी का बजट 4.48 लाख करोड़ रुपये है।
महालेखा नियंत्रक के मुताबिक, पिछले साल की समान अवधि में उधारी की यह राशि बजट अनुमान का 31 फीसद थी। सरकार अपने राजकोषीय घाटे को पूरा करने के लिए निर्धारित डेटेड सिक्योरिटी और ट्रेजरी बिल के माध्यम से बाजार से फंड जुटाती है। इस वित्त वर्ष का राजकोषीय घाटा 3.3 फीसद है।

सरकार की सकल उधारी 7.06 लाख करोड़ रुपये का 60 फीसद यानी 4.25 लाख करोड़ रुपये पहले ही ग्रहण किया जा चुका है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 68 फीसद से कम है। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में बाजार से 4.48 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है जोकि पिछले वित्त वर्ष के 4.47 लाख करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक राशि है।

Exit mobile version