उदयपुर,(ARLive news)। सावन सूखा बीतने के बाद भादों महीने के पहले दिन ने उदयपुर को बारिश से तर-बतर कर दिया है। उदयपुर शहर गिर्वा मंडल में पिछले सुबह 8 बजे से पिछले 24 घंटों में 3 इंच बारिश हुई। खुशखबरी यह है कि झील, तालाबों के कैचमेंच एरिए में अच्छी बारिश से सीसारमा नदी शुक्रवार को आठ फीट तक चली। सीसारमा नदी का जल स्तर 8 फीट पहुंचने से पीछोला में आने वाले पानी का बहाव तेज हो गया और पीछोला का जल स्तर 6 फीट पार हा चुका है और 7 फीट पहुंचने ही वाला है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारी अब फतहसागर में पानी छोड़े जाने की तैयारी कर रहे हैं। पीछोला झील के 7 फीट से उपर होने के बाद इसका पानी फतहसागर में छोड़ा जाएगा। इधर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो मदार से भी फतहसागर में पानी छोड़े जाने की उम्मीद बंध सकती है। 24 फीट भराव क्षमता वाले मदार का जल स्तर अभी 14 फीट पहुंचा है। बारिश का दौर अच्छा रहा तो मदार के 10 फीट भरने के बाद उसका पानी भी फतहसागर में छोड़ा जाएगा।
पीछोला भरने से गणगौर घाट हुआ रमणीय स्थल
जानिए जिले में कहां कितनी बारिश हुई : 25 एमएम (करीब 1 इंच)
उदयपुर शहर गिर्वा में 75 एमएम, स्वरूप सागर 45 एमएम, मदार में 59 एमएम, उदयसागर में 75 एमएम, नाई में 46 एमएम, सेई डेम में 117 एमएम, वल्लभनगर में 82 एमएम, सलूंबर 100 एमएम, बागोलिया में 62 एमएम, डाया में 82 एमएम, जयसमंद में 137 एमएम, गोगुंदा में 80 एमएम, केजड़ में 60 एमएम, ओगणा में 104 एमएम, देवास में 75 एमएम, सोम पिक अप में 50 एमएम, सोम कागदर में 42 एमएम, झाड़ोल में 122 एमएम, ऋषभदेव में 68 एमएम, कोटड़ा में 140 एमएम, खेरवाड़ा में 32 एमएम, बावलवाड़ा में 56 एमएम, सेमारी में 60 एमएम बारिश हुई है।
बेगूं में हुई सर्वाधिक 302 एमएम बारिश
संभाग में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश चित्तौड़गढ़ में बेगूं में 302 एमएम मतलब 12 इंच बारिश हुई है। इसके बाद प्रतापगढ़ के नागलिया में 220 एमएम मतलब करीब 9 इंच बारिश हुई है। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ के जेतपुरा 251 एमएम बारिश दर्ज की गयी है।

