उदयपुर,(ARLive news)। जिले के कोटड़ा तहसील के नयावास ग्राम पंचायत के बेराकातरा गांव में शुक्रवार को एक केलूपोश कच्चा मकान ढहने से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए क्षेत्र में एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी है।
पुलिस ने बताया कि नयावास निवासी मीठिया (62) पुत्र आसिया और इनकी पत्नी धापू (55) घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार को दंपत्ति घर पर ही थे, तभी लगातार बारिश से इनका केलुपोश कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।

