Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर सभापति गुप्ता के केकेजी कंस्ट्रक्शन सहित परफेक्ट फ्यूचर, हीरामन डवलपर्स पर आयकर छापा

income tax raid on udaipur builders group kk gupta, hiraman or perfact futureincome tax raid on udaipur builders group kk gupta, hiraman or perfact future

उदयपुर,(ARLive news)। मेवाड़ में बड़े बिल्डर ग्रुप केकेजी कंस्ट्रक्शन, हीरामन डवलपर्स और परफेक्ट फ्यूचर डवलपर्स पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापा मारा।

डूंगरपुर के नगर परिषद सभापति केके गुप्ता गोवर्धन विलास स्थित केकेजी कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन हैं। वहीं भूपालपुरा मेन रोड स्थित हीरामन डवलपर्स के डायरेक्टर हीरालाल जैन और शिवाजी नगर सिटी स्टेशन रोड स्थित परफेक्ट फ्यूचर डवलपर्स के डायरेक्टर प्यारे किशिन अग्रवाल हैं। आयकर टीम ने तीनों ही बिल्डर्स के ऑफिस, इनके सभी डायरेक्टर्स के घरों और संबंधित ठिकानों पर छापा मारा है और आवश्यक दस्तावेज जुटा रही है। जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही आयकर विभाग की इंटेलीजेंस विंग के जॉइंट डायरेक्टर एम. रघुवीर के निर्देशन में हो रही है।

बड़ी मात्रा में कैश मिलने की संभावना

सूत्रों के अनुसार आयकर टीमों ने सुबह केके गुप्ता के फर्म केकेजी के गोवर्धन विलास स्थित कार्यालय, हीरामन डवलपर्स और परफेक्ट फ्यूचर डवलपर्स के कार्यालय पर छापा मारा। आयकर टीमें दस्तावेज खंगाल रही है और अघोषित संपत्ति के बारे में पड़ताल कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों ही बिल्डर्स के यहां बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति का खुलासा हो सकता है। इनमें परफेक्ट फ्यूचर डवलपर्स के यहां से बड़ी मात्रा में कैश राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालां कि आयकर विभाग इस संबंध में कार्यवाही पूरी होने के बाद ही खुलासा करेगा।

Exit mobile version