Site iconSite icon AR Live News

पीछोला में तीन फीट पानी आया, देवास में ढाई इंच बारिश : पर्यटन स्थलों पर पहुंचे शहरवासी

udaipur rain sajjangarhudaipur rain sajjangarh

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर की झीलों, तालाबों पर पिछले दो दिन से मेहरबान मेघ से पीछोला झील का जल स्तर माइनस से बढ़कर तीन फीट पहुंच गया है। वहीं ऋषभदेव स्थित सोमकागदर बांध भी छलक गया है। छलक रहे झील तालाबों के चलते रविवार को शहरवासियों ने भी सज्जनगढ़, नांदेश्वर चैनल, सीसारमा, उबेश्वर जी, गौरमघाट पहुंचकर पिकनिक मनाकर छुट्टी का आनंद लिया। सज्जनगढ़ पर तो शहरवासियों और पर्यटकों की भीड़ का यह आलम था कि वहां बैठने क लिए तक जगह नहीं बची थी।

सुबह 8 बजे से पिछलेे 24 घंटों में उदयपुर में 5 एमएम बारिश ही हुई, शहर में ज्यादा बारिश नहीं होने से थूर और मदार तालाब अभी ओवर फ्लो नहीं हुए हैं। उदयपुर जिले के कोटड़ा स्थित संई बांध में 9 एमएम, सलूंबर में 5 एमएम, स्वरूप सागर में 6 एमएम, उदयसागर में 10 एमएम, वल्लभनगर में 4 एमएम, मावली के बागोलिया बांध में 5 एमएम, सराड़ा के डाया बांध में 18 एमएम, जयसमंद में 14 एमएम, गोगुंदा में 11 एमएम, सराड़ा के केजड़ में 8 एमएम, ओगणा में 20 एमएम, देवास में 65 एमएम (ढाई इंच), खेरवाड़ा के सोम पिकअप में 4 एमएम, सोमकागदर में 12 एमएम, झाड़ोल में 4 एमएम, ऋषभदेव में 9 एमएम, मदार में 6 एमएम, कोटड़ा में 4 एमएम, नाई में 7 एमएम, खेरवाड़ा में 12 एमएम, बावलवाड़ा में 10 एमएम, सेमारी में 7 एमएम बारिश हुई है।

सुहाने मौसम ने पिकनिक स्पॉट की बढ़ाई रोनक

सुहावने मौसम में पर्यटक और शहरवासी पिकनिक स्पॉट पहुंचे। सज्जनगढ़, फतहसागर, पीछोला, उबेश्वर जी, बड़ी तालाब सहित अन्य स्थलों पर पर्यटक पहुंचे। परिवार के साथ छुट्टी मनाने निकले शहरवासियों ने पर्यटन स्थलों पर पूरे दिन जमकर मस्ती की और खुशनुमा मौसम का आनंद लिया।

अच्छी बारिष के लिए महापौर ने पार्षदों के साथ किया यज्ञ

नगर निगम में आज महापौर ने पार्षदों और निगम स्टाफ के साथ मिलकर वरूण यज्ञ किया। महापौर ने यज्ञ कर जिले में अच्छी बारिश और सभी झील-तालाबों के लबालब होने की कामना की।

Exit mobile version