Site iconSite icon AR Live News

बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का निधन : भावुक हुए मोदी की आंखें डबडबाईं

SUSHMA SWARAJ deathSUSHMA SWARAJ death

नई दिल्‍ली,(ARLive news)। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS ) में मंगलवार को निधन हो गया। उनका निधन रात में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। आज उनका अंतिम संस्‍कार दोपहर 3 बजे बाद होगा।

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित उनके आवास पर तांता लगा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुषमा के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अपनी पूर्व सहयोगी का पार्थिव शरीर देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखें डबडबा गईं। प्रधानमंत्री ने बेहद गमगीन माहौल में सुषमा की बेटी बांसुरी स्वराज के सिर पर हाथ फेर कर उनका ढांढस बंधाया। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सुषमा के पार्थिव शरीर को शांत खड़े निहारते रहे।

सुषमा के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह अंतिम दर्शनों के लिए जंतर-मंतर स्थित आवास पर रखा गया। अंतिम दर्शनों के लिए सुबह से ही वहां लंबी लाइन लगी रही। बीजेपी ही नहीं, विरोधी दलों के नेता भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव तो सुषमा को श्रद्धांजलि देते हुए बेहद भावुक हो गए और रोने लगे। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बसपा प्रमुख मायावती, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, नोबेल पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version