Site iconSite icon AR Live News

उत्तराखंड : टिहरी गढ़वाल में स्कूल वैन खाई में गिरी, 9 बच्चों की मौत

uttarakhand accident 9 school childrens dieduttarakhand accident 9 school childrens died

टिहरी,(ARLive news)। टिहरी जिले के प्रतापनगर-कंगसाली-मदननेगी मोटर मार्ग पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में नौ बच्चों की मौत हो गई, जबकि आठ बच्चे घायल हैं। बताया गया कि घटना टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक की है। जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसडीआर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक वैन में कुल 17 बच्चे सवार थे। अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। तहसीलदार ने बताया कि दो बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी बच्चों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एसओ लंबगाव ने बताया कि घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है और आठ गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल टिहरी लाया जा रहा है।

Exit mobile version