Site iconSite icon AR Live News

फूलों की घाटी में पर्यटकों के लिए शुरू हुई घुड़सवारी

udaipur phoolon ki ghati horse riding startudaipur phoolon ki ghati horse riding start

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के चीरवा घाटा फूलों की घाटी में पर्यटकों के लिए हॉर्स राइडिंग शुरू हुई है। हॉर्स राइडिंग को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा और 1 ही दिन में 75 बच्चों ने घुड़सवारी की।

डीएफओ ओपी शर्मा ने बताया कि वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति अंबेरी ने पर्यटकों के लिए रोमांचक गतिविधियों में बढ़ावा करने के लिए घुड़सवारी शुरू की है। 50रूपए प्रति व्यक्ति की दर से एक ही दिन में 3750 रूपए की आय हुई। फूलों की घाटी में पहले से ही जीप लाइन, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ब्यू पॉइंट संचालित हो रही हैं।

रविवार को फूलों की घाटी में 1401 पर्यटक पहुंचे और विभिन्न एक्टिविटीज से रोमांचित हुए। फूलों की घाटी में वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, अम्बेरी के 31 आदिवासी महिला एवं पुरूष पार्क गतिविधियों को संचालित कर रहे है एवं तकनीकी प्रशिक्षित है।

Exit mobile version