Site iconSite icon AR Live News

धारा 370 को हटाकर देश की सुरक्षा खतरे में डाली : राहुल गांधी

rahul gandhirahul gandhi

नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को कमजोर करने और केंद्र शासित प्रदेश बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है वह राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है, वह संविधान का उल्लंघन है। केंद्र सरकार के इस फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। राष्ट्र उसके लोगों से बनता है ना कि जमीन के टुकड़े से बनता है।

राहुल गांधी ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को जेल में डालकर संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इस तरह टुकड़े करके राष्ट्रीय एकता को मजबूत नहीं कर सकते हैं। आपको बताते जाए कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया है और राज्यसभा में इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया है।

Exit mobile version