Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली : जाकिर नगर की एक इमारत में लगी आग, 6 लोगों की मौत

fire in residential building 6 person diedfire in residential building 6 person died

नई दिल्ली,(ARLive news)। दक्षिणी दिल्ली में जाकिर नगर इलाके के एक बिल्डिंग में भीषण आग से 6 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग बुझाने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद कई गाड़ियां जल गईं। इस दौरान बिल्डिंग से बचकर निकलने के लिए कई लोगों ने ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी। सोमवार देर रात लगी आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर से हुई और देखते ही देखते अाग पूरी बिल्डिंग में फेल गई। 7 दक्षिणी दिल्ली के इस क्षेत्र में घनी आबादी है। मकान भी काफी कम गैप पर बने हुए हैं। यही कारण है कि दमकल के कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version