Site iconSite icon AR Live News

कश्मीर में अस्थिरता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट

SHARE MARKETSHARE MARKET

मुंबई,(ARLive news)। कश्मीर पर राजनैतिक अस्थिरता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। कारोबार के शुरू में ही सेंसेक्स 526 अंक से ज्यादा टूट गया है। वहीं, निफ्टी में 166 अंक की बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी पर आईटी को छोड़कर सभी इंडेक्स में गिरावट है। मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में करीब 4 फीसदी गिरावट देखी जा रही है।

बैंक निफ्टी में 653.35 अंक यानी 2.32 फीसदी गिरावट है। यह 27,551.60 के स्तजर पर आ गया है। वेदांता और इंडियाबुल्स हाउसिंग में करीब 5 फीसदी गिरावट है। वहीं यस बैंक 6 फीसदी टूटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 3 फीसदी गिरावट है। रुपया आज के कारोबार में करीब 56 पैसे टूटकर 70.15 के स्तर पर आ गया जो 2.5 महीने का सबसे निचला स्तर है।

Exit mobile version