Site iconSite icon AR Live News

सारे पर्यटक और अमरनाथ यात्री तुरंत कश्मीर छोड़ें : जम्मू-कश्मीर सरकार

government said all tourist and amarnath yatri leave kashmir as soon as possiblegovernment said all tourist and amarnath yatri leave kashmir as soon as possible

नई दिल्ली,(ARLive news)। जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर सरकार में आए हुए सारे पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को तुरंत कश्मीर घाटी छोड़कर अपने अपने गृह प्रदेश जाने को कहा है। सरकार ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से कश्मीर घाटी में अपने ठहराव और यात्रा की अवधि कम करने को कहा है। इतना ही नहीं, अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों से जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी कश्मीर घाटी से लौटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

आज ही सीआरपीएफ और सेना ने एक संवाददाता सम्मेलन करके बताया था कि अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले का कारण बताती है। लेकिन इन सबके पीछे कुछ और है। हम बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर से धारा 35ए और धारा 370 को हटाए जाने की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इस बीच जम्मू कश्मीर में पिछले लगभग 15 दिन में लगभग 38 हजार अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

जिनमें केंद्रीय पुलिस बल, आईटीबीटी, सीमा सुरक्षा बल शामिल हैं। हम बता दें कि लगभग 10 दिन से हम ख़बर दे रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है। जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रटरी (होम) की तरफ से जारी सिक्यॉरिटी अडवाइजरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से ‘यात्रा की अवधि कम करने’ और ‘जल्द से जल्द लौटने’ को कहा गया है।

सोर्स : जीएनएस नेशनल न्यूज एजेंसी

Exit mobile version