Site iconSite icon AR Live News

वित्तीय अधिकारी भारती राज ने 10 सालों में की 21 निजी विदेश यात्राएं

udaipur acb seized property documents from officer bharti raj house in case of corruption moneyudaipur acb seized property documents from officer bharti raj house in case of corruption money

क्या ऐसे अधिकारियों के कारण ही नहीं होता आदिवासियों का भला..?

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय की इंटेलीजेंस यूनिट ने उदयपुर में ट्राइबल एरिया डवलपमेंट डिपार्टमेंट टीएडी की वित्तीय सलाहकार भारती राज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर जब इनके घर, बैंक खातों और कार्यालय के दस्तावेजों को खंगाला तो एसीबी टीमों के आंखे भी फटी रह गयी। एक महिला अधिकारी ने 10 सालों में 21 निजी विदेशी यात्राएं की, जिसमें लाखों रूपया खर्च किया गया।

कमजोर वर्ग के विकास से संबंधित विभागों में महिला अधिकारी को इस धारणा के साथ लगाया जाता है कि ये ईमानदारी के साथ कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान और विकास के लिए कार्य करेंगी। लेकिन यहां हालात उल्टे होने पर सवाल उठ रहे हैं। इनकी सम्पत्ति का ब्यौरा देखकर चर्चा है कि दस सालों से उदयपुर में रहकर और टीएडी की वित्त सलाहकार जैसे अहम पद पर रहकर भारती राज ने आदिवासियों के विकास और उत्थान के बजाए क्या सिर्फ अपना ही उत्थान किया ..?

उदयपुर में घर, प्लॉट, झील किनारे होटल  

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी की टीमों ने भारती राज के शहर की पॉश कॉलोनी नवरत्न कॉम्पलैक्स स्थित घर पर छापा मारा तो वहां से उक्त घर के दस्तावेजों के साथ ही भुवाणा स्कीम में 500 वर्गगज के भूखंड, पीछोला झील के पास तीन मंजिला आलीशान होटल, बीकानेर के रीको इंडस्ट्रीयल एरिया बिछवाल में दो शो रूम के दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा घर में एक आई-20 कार और स्कूटी के दस्तावेज भी मिले।

बैंक में जमा 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार

एसीबी टीम ने भारती राज के घर की तलाशी ली तो कैनरा बैंक में 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार रूपए जमा होने के दस्तावेज मिले। इसके अलावा एसीबी टीमों को बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई में चार लॉकर के दस्तावेज भी मिले, इनसे खजाना निकलना तो अभी बाकी है। टीम का तलाशी में भारती राज के पिता हरीशचन्द्र के नाम से 97 लाख रूपए की एफडी और खुद के नाम से रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन में 50 लाख रूपए निवेश के दस्तावेज भी प्राप्त हुए।

घर से जब्त की विदेशी मुद्रा

एसीबी टीम ने भारती राज के घर से 250 डॉलर और 500 यूरो विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। भारती राज ने 10 सालों में 21 विदेष यात्राएं की, इसमें एसीबी टीम को 20 लाख रूपए के व्यय के दस्तावेज ही प्राप्त हुए।

Exit mobile version